1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 10 साल बाद शुक्र-शनि बना रहे समसप्तक योग, अगस्त में इन 3 राशियों पर बरसेगी धन लक्ष्मी, करियर छुएगा ऊंचाइयां

10 साल बाद शुक्र-शनि बना रहे समसप्तक योग, अगस्त में इन 3 राशियों पर बरसेगी धन लक्ष्मी, करियर छुएगा ऊंचाइयां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 31, 2024 12:36 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 12:36 pm IST

शनि और शुक्र का 31 जुलाई से समसप्तक योग में होंगे। इस योग से 3 राशियों को फायदा मिल सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Samsaptak Yog- India TV Hindi
Samsaptak Yog Image Source : FILE

ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र ग्रह को मित्र माना गया है। ये दोनों ग्रह जब भी युति करते हैं या फिर किसी तरह का योग बनाते हैं तो राशिचक्र की सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। 31 जुलाई को शुक्र के सिंह राशि में गोचर के बाद शनि और शुक्र के बीच समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है। यानि यह दोनों ग्रह एक दूसरे से सप्तम भाव में होंगे और सप्तम दृष्टि से एक दूसरे को देखेंगे। ऐसे में राशिचक्र की 3 राशियों के लिए यह योग बहुत फायदेमंद साबित होगा। शुक्र-शनि का समसप्तक योग इन राशियों के जीवन में धन की वर्षा कर सकता है और करियर में भी इनको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि 

आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं इसलिए स्वाभाविक रूप से शुक्र और शनि की युति का शुभ परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। अगर आपने बीते समय में कहीं निवेश किया था तो इस दौरान बड़ा मुनाफा पा सकते हैं। वहीं इस अवधि में धन का निवेश करना भी आपके लिए अनुकूल साबित होगा। कारोबारियों की योजनाएं इस दौरान सफल होंगी और कारोबार में विस्तार भी संभव है। आप परिवार की किसी बड़ी जिम्मेदारी को अपने बलबूते पर इस दौरान पूरा कर सकते हैं। भूमि-भवि या वाहन का सुख भी इस राशि के जातकों को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन चली आ रही परेशानियां भी इस दौरान दूर हो सकती हैं। 

मिथुन राशि 

आपकी राशि के स्वामी बुध के संबंध शुक्र और शनि के साथ मित्रवत हैं। इसलिए आपके लिए समसप्तक योग शुभ फलदायी साबित होगा। शुक्र जहां आपके तीसरे भाव में होंगे वहीं शनि नवम भाव में। इस दौरान धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपका मान-सम्मान भी समाज में बढ़ेगा। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, वहीं बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। अगर आप धैर्य और शालीनता के साथ कार्य करेंगे तो शनि की कृपा से बड़ा धन लाभ भी आपको प्राप्त हो सकता है। इस दौरान पारिवारिक सुख में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

तुला राशि 

शुक्र ग्रह समसप्तक योग के दौरान आपके लाभ भाव में और शनि शिक्षा के भाव में विराजमान होंगे। यह समय विद्यार्थियों के लिए खासा अच्छा साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। वहीं करियर की गाड़ी पर पटरी पर आती आपको देखेगी। अगस्त के महीने में कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान भी हासिल हो सकता है। धन से जुड़ी कई परेशानियों का इस दौरान अंत होगा। आपने किसी को उधार दिया था तो वापस मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों के जरिये आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जो लोग दूसरों पर आश्रित हैं उन्हें कमाई का जरिया मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: आखिर शिवजी को इतने प्रिय क्यों है बेलपत्र? शिवलिंग पर अर्पित करने से मां गौरी की भी मिलती है कृपा

Venus Transit 2024: 31 जुलाई को होने जा रहा है शुक्र का गोचर, इन 5 राशियों के जीवन में बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।