Shukra Gochar 2026 (शुक्र गोचर 2026): 26 मार्च, गुरुवार का दिन धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास होने वाला है। इस दिन शुक्र ग्रह सुबह 5:13 बजे शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर होने वाला यह गोचर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ग्रहों की चाल के लिहाज से भी बेहद खास माना जा रहा है। इसका प्रभाव कुछ राशियों पर अधिक अनुकूल रहेगा। यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है, जिससे उनकी तरक्की और खुशहाली के नए रास्ते खुल सकते हैं। चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
शुक्र गोचर का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सुंदरता, सुख-सुविधा और धन का कारक माना जाता है। जब शुक्र राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर व्यक्ति के रिश्तों, करियर और धन पर पड़ता है। खासतौर पर प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ने, आर्थिक स्थिति में सुधार होने और करियर में नए अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
मेष: आकर्षण और अवसर
शुक्र का आपकी राशि में आना बेहद शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दोनों निखरेंगे, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। जॉब वालों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता खोल सकती हैं। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटका हुआ धन मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर से रिश्ते और बेहतर होंगे।
मिथुन: आय में बढ़ोतरी
मिथुन राशि के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा। आय के नए स्रोत बनने और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। करियर में मेहनत रंग लाएगी और नए प्रोजेक्ट्स से पहचान मजबूत होगी। इस दौरान नेटवर्किंग का भी लाभ मिलेगा। दोस्तों या सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बैलेंस रहेगी और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह: भाग्य का साथ
इस राशि वालों के लिए यह समय किस्मत को मजबूत करने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
धनु: प्यार और प्रगति
आपके लिए यह समय खुशियां लेकर आएगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें नया साथी मिल सकता है। करियर में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और खर्चो पर नियंत्रण रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुष्टि भी मिलेगी।
कुंभ: संवाद और सफलता
इन जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग को मजबूत करेगा। आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। नए अवसर मिलने और व्यापार में नई डील होने के योग हैं। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: