Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 19 नवंबर को शनि के नक्षत्र में सूर्य ग्रह का प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, सुधरेगी करियर की स्थिति

19 नवंबर को शनि के नक्षत्र में सूर्य ग्रह का प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, सुधरेगी करियर की स्थिति

Written By: Naveen Khantwal Published : Nov 19, 2024 01:04 pm IST, Updated : Nov 19, 2024 01:04 pm IST

सूर्य ग्रह 19 नवंबर को शनि के नक्षत्र अनुराधा में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस परिवर्तन से किन राशियों को लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

Surya ka nakshtra gochar- India TV Hindi
Image Source : RELIGION सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन

सूर्य ग्रह 19 नवंबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य अपने पुत्र शनि के नक्षत्र अनुराधा में दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे। शनि और सूर्य के बीच पिता-पुत्र का संबंध है। ऐसे में पुत्र शनि के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश करना बेहद खास माना जा रहा है। सूर्य के नक्षत्र बदलने से राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद लाभ प्राप्त हो सकता है। इन राशियों के जातक करियर और कारोबार में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। इसके साथ ही निजी जीवन में भी इनको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं, आइए जानते हैं विस्तार से। 

मिथुन राशि 

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान अचानक से आप धन लाभ पा सकते हैं, आपके संचित धन में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है, आप सीनियर्स की आशाओं पर खरा उतरेंगे। कुछ जातकों को इस दौरान पदोन्नति भी मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त कर पाने में भी कामयाब होंगे, सूर्य देव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेंगे। मिथुन राशि के कारोबारियों को भी सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ हो सकता है। कलात्मक कार्य जैसे लेखन, वादन, गायन आदि और मीडिया के क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को इस दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है। 

सिंह राशि 
सूर्य के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद आपकी कई ख्वाहिशें पूरी हो सकती हैं। आप जितना अधिक अपने कार्य पर ध्यान देंगे उतना ही किस्मत का भी आपको साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती देखने को मिलेगी और बीते समय में किए गए निवेश से भी आपको लाभ हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा, कठिन विषयों को भी आप आसानी से समझ सकते हैं। भूमि-भवन या वाहन खरीदने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी सिंह राशि के जातकों को मिलेगा। सिंह राशि के जो लोग अपना उद्योग-धंधा करते हैं उनके करियर को गति इस दौरान मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि 
सूर्य आपकी राशि के स्वामी मंगल के मित्र हैं और वर्तमान में आपकी ही राशि में सूर्य ग्रह संचार कर रहे हैं। ऐसे में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके लिए बेहद खास रहेगा। इस अवधि में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सही कार्यों पर आपका फोकस होगा और इससे लाभ भी आप अर्जित करेंगे। धन से जुड़े मामले अगर आपको परेशान कर रहे थे तो उनका हल आपको मिल सकता है। इस दौरान संचित धन में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। सरकारी क्षेत्रों में कार्य करने वाले इस राशि के जातक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को यात्राओं से भी लाभ होगा, जीवनसाथी के जरिये धन लाभ मिलने की उम्मीद है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Hastrekha Shastra: बड़ी कामयाबी का संकेत हैं हथेली की ये रेखाएं, क्या आपके हाथ में भी हैं मौजूद?

Swapna Shastra: ये सपने होते हैं भाग्य को बदलने वाले, सोने की तरह चमक उठती है किस्मत

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement