1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Gochar: 6 फरवरी को मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, आने वाले दो हफ्ते इन 3 राशियों के लिए रहेंगे उतार-चढ़ाव से भरे

Surya Nakshatra Gochar: 6 फरवरी को मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, आने वाले दो हफ्ते इन 3 राशियों के लिए रहेंगे उतार-चढ़ाव से भरे

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 05, 2026 01:36 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 01:36 pm IST

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रह 6 फरवरी को मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Surya Nakshatra Gochar - India TV Hindi
सूर्य नक्षत्र गोचर Image Source : FREEPIK

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रह 6 फरवरी को मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर कर जाएंगे। 19 फरवरी तक सूर्य इसी नक्षत्र में रहेंगे। गर्म ग्रह सूर्य का मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। इन राशियों को पारिवारिक जीवन के साथ ही करियर क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में और साथ ही आपको बताते हैं कि कौन से उपाय इनके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों सूर्य के नक्षत्र बदलने से आपको कार्यक्षेत्र में अचानक से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सीनियर्स आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं इसलिए हर कार्य सतर्कता के साथ करें। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को धैर्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की खराब तबीयत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। मिथुन राशि के लोगों को सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा। उपाय के तौर पर सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों का कार्यभार बढ़ सकता है जिसके कारण घर के लोगों को समय देना थोड़ा मुश्किल होगा। पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन आपको मर्यादा की सीमा को लांघने से बचना चाहिए। यात्राओं के दौरान अपने सामान की सुरक्षा आपको करनी होगी। अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी ऐसा फैसला न लें जिससे आर्थिक हानि हो जाए। शत्रु पक्ष से इस राशि के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के कारोबारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, खासकर उन कारोबारियों को जो सझेदारी में कारोबार करते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले इस राशि के जातकों को काम के प्रति लापरवाह होने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी मानसिक समस्याओं का कारण बन सकती है। उपाय के तौर पर आपको विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सोमवार से रविवार तक, आपका जन्म किस दिन हुआ? इसके अनुसार जानें अपने और दूसरों के नेचर के बारे में

Lal Kitab Upay: लाल किताब के अनुसार घर में जरूर रखें ये 3 चीजें, उन्नति और धन लाभ के बनने लगेंगे योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।