1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 09 March 2025: आज मूलांक 5 वालों को कारोबार में मिलेगा लाभ, इन लोगों के परिवार में आएंगी खुशियां, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 09 March 2025: आज मूलांक 5 वालों को कारोबार में मिलेगा लाभ, इन लोगों के परिवार में आएंगी खुशियां, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 09, 2025 06:30 am IST,  Updated : Mar 09, 2025 06:30 am IST

Numerology 09 March 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (09 मार्च 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE

Numerology 09 March 2025: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 55 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- लेखकों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।
  • मूलांक 2- जॉब सर्च कर रहे लोगों के लिये दिन बढ़िया रहेगा, किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर आ सकता है।
  • मूलांक 3- मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे, जिससे आपकी मित्रता और मजबूत होगी।
  • मूलांक 4- परिवार में नयी-नयी खुशियां आएँगी, किसी सदस्य की इनकम में बढ़ोतरी होगी।
  • मूलांक 5- आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे कारोबार में तरक्की होगी।
  • मूलांक 6- नये लोगों से मुलाकात होगी, बिजनेस के बारे में उनसे बात-चीत करेंगे। धन लाभ के आज योग हैं।
  • मूलांक 7- आज किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा हो जायेगा।
  • मूलांक 8- आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा।
  • मूलांक 9- काम को आगे बढ़ाने के लिये नया प्लान बनायेंगे, उस प्लान पर जल्द ही काम शुरू करेंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Holi 2025: होली पर 100 साल बाद सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Holashtak: होलाष्टक में कब कौन सा ग्रह रहता है क्रूर? जानें किन राशियों को है सावधान रहने की जरूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।