1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 22 January 2025: नये शख्स की एंट्री से बदलेगी इस मूलांक वालों की जिंदगी, यहां पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 22 January 2025: नये शख्स की एंट्री से बदलेगी इस मूलांक वालों की जिंदगी, यहां पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 22, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 06:31 am IST

Numerology 22 January 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (22 जनवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

Numerology 22 January 2025: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है । अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज कालाष्टमी मनायी जाएगी। अंक ज्योतिष ज्योतिष जिसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज धार्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे, इससे मानसिक सुकून और शांति बनी रहेगी।
  • मूलांक 2- आज आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे, आपके विचारों से घर के सदस्य सहमत होंगे।
  • मूलांक 3- आज जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में आपकी विशेष रूचि रहेगी।
  • मूलांक 4- आज आपके रिश्तेदार घर आ सकता है, उनके साथ आप अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे।
  • मूलांक 5- आज आपकी लापरवाही की वजह से कुछ काम रुक सकते है, लापरवाही से बचे।
  • मूलांक 6- आज आप पर टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा, समय रहते सफलता मिल जाएगी।
  • मूलांक 7- आज अपनी दिनचर्या में नयापन लाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताएंगे।
  • मूलांक 8- आज पिछली कमियों से सीख कर आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे।
  • मूलांक 9- आज आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री होगी, जिससे आपके जीवन में कुछ बदलाव होगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Budh Gochar: शनि की राशि में होगा बुध का गोचर, 24 जनवरी के बाद इन 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन 4 शुभ योग, 144 साल तक अब नहीं बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।