Varun Nakshatra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में वरुण को रहस्य, कल्पना, आध्यात्मिकता और सपनों का कारक माना जाता है। जब भी ये ग्रह राशि या नक्षत्र बदलता है तो इसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर दिखाई देता है। 11 जून 2026 को वरुण ग्रह उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर करने जा रहा है। जहां ये ग्रह 3 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेगा। जानिए इस नक्षत्र में वरुण का गोचर किन 4 राशि वालों की किस्मत चमकाने जा रहा है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए वरुण का नक्षत्र गोचर सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपको धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये अवधि आपको इस काम में बड़ी सफलता दिला सकती है। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। इस दौरान आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए वरुण का नक्षत्र गोचर मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में कई सुनहरे अवसर हाथ लगेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। यात्रा से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए वरुण का नक्षत्र पद गोचर बेहद सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप जोखिम के कार्यों से अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। किसी पुराने रोग से मुक्ति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। ये गोचर आपकी तरक्की के द्वार खोलेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। धन-धान्य में अच्छी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। निवेश से भी अच्छा धन प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: