हर नौकरी पेशा व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसे करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलती रहे। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि जिनको मेहनत करने के बावजूद भी मनचाही सफलता प्राप्त नहीं हो पाती। वास्तु की मानें तो करियर में उतार-चढ़ाव का कारण आपकी ऑफिस डेस्क भी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस की डेस्क पर क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए और किन चीजों को रखने से आपको करियर के क्षेत्र में फायदा हो सकता है।
ऑफिस डेस्क पर न रखें ये चीजें
- वास्तु की मानें तो ऑफिस की डेस्क पर गलती से भी इस्तेमाल में न आने वाली वायर, फाइलें, पैन या पेपर नहीं रखने चाहिए। इस तरह की चीजें ऑफिस की डेस्क पर रखने से आपके काम करने की गति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही आपके कार्य को वैसी सराहना नहीं मिलती जैसी आप चाहते हैं। इसलिए इस्तेमाल में न आने वाली चीजों को गलती से भी ऑफिस की डेस्क पर न रखें।
- ऑफिस की डेस्क पर आपको कभी भी खाने की कटोरी, प्लेट आदि चीजें नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इन चीजों को डेस्क पर रखने से आपका मन भटक सकता है और आपके निर्णय लेने की क्षमता खराब हो सकती है। खाने के बर्तनों के साथ ही खाने से जुड़ी कोई भी चीज आपको डेस्क पर नहीं रखनी चाहिए।
- ऑफिस की डेस्क पर कई लोग पौधे भी रखते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कैक्टस जैसे कांटेदार पौधों को ऑफिस की डेस्क पर कभी नहीं रखा चाहिए। ऐसे पौधे आपकी उन्नति को रोक सकते हैं और साथ ही आपके अंदर नकारात्मक भावना को जन्म दे सकते हैं। कांटेदार पौधे डेस्क पर रखे हों तो ऑफिस में आपके मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है।
- कैंची, चाकू, पिन जैसी नुकीली चीजें भी आपको ऑफिस की डेस्क पर नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों का इस्तेमाल करके आपको डेस्क से हटा देना चाहिए। इन्हें डेस्क पर रखने से आपकी एकाग्रता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
ऑफिस डेस्क पर क्या चीजें रखें
- करियर के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको ऑफिस डेस्क पर हाथी या फिर गणेश जी की छोटी मूर्ति रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है और करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां आप छू सकते हैं।
- मनी प्लांट, लकी बैम्बू आदि अपनी ऑफिस की टेबल पर रखकर करियर में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
- ऑफिस की डेस्क पर आप एक छोटा सा कछुआ भी रख सकते हैं क्योंकि कछुआ रखने से आर्थिक उन्नति आपको करियर के क्षेत्र में हो सकती है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि घर की बालकनी में रखी कौन सी चीजें वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं, तो हमारी वेबसाइट पर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? नोट कर लें सही तारीख, कलश स्थापना मुहूर्त और प्रमुख तिथियां