1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Water Element Zodiac Sign: जल तत्व की 3 राशियां, प्रेम करना इनका गुण, लेकिन इनसे दुश्मनी बेहद खतरनाक

Water Element Zodiac Sign: जल तत्व की 3 राशियां, प्रेम करना इनका गुण, लेकिन इनसे दुश्मनी बेहद खतरनाक

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 29, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Mar 29, 2024 05:02 pm IST

Water Element Zodiac Sign: राशिचक्र में जल तत्व की 3 राशियां हैं। इन राशियों के क्या गुण-धर्म हैं और करियर, प्रेम, पारिवारिक जीवन में इनको कैसे परिणाम मिलते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानें हमारे लेख में।

Water- India TV Hindi
Water Image Source : INDIA TV

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और हर राशि का अपना अलग गुण-धर्म होता है। तत्व के हिसाब से राशियों को चार वर्गों में बांटा गया है अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल। एक तत्व के अंतर्गत 3 राशियां आती हैं इसी तरह जल तत्व की भी तीन राशियां हैं। ये तीन राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या गुण इनमें देखने को मिलते हैं, इसके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं। 

जल तत्व की राशियां

कर्क राशि- स्वामी ग्रह चंद्रमा

वृश्चिक राशि- स्वामी ग्रह मंगल
मीन राशि- स्वामी ग्रह बृहस्पति 

जल तत्व की राशियों के गुण 

जल तत्व की राशियों में धैर्य और गंभीरता देखने को मिलती है। जिस तरह से जल किसी भी आकार में ढल जाता है वैसे ही परिस्थितियों के हिसाब से ढलने की इनमें खूबी होती है। जल तत्व का संबंध चंद्रमा से माना जाता है और ज्योतिष में चंद्रमा को रचनात्मकता का कारक कहा गया है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण जल तत्व की राशियों में भी रचनात्मक गुण देखने को मिलते हैं। जल तत्व की राशियां उन कार्यों में अव्वल होती हैं जिनमें रचनात्मकता और कल्पना करने की आवश्यकता हो।

कला के क्षेत्रों में आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे जिनकी राशि जल तत्व की है। हालांकि इनको बेहद भावुक भी माना जाता है इनको लोगों की छोटी-छोटी बातें भी चुभ सकती हैं, इसलिए भावनाओं को नियंत्रित करना जल तत्व की राशियों को सीखना चाहिए। रुठना-मनाना जल तत्व की राशियों के साथ लगा रहता है, लेकिन इनसे दुश्मनी करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार जल तत्व की राशियों से जो लोग दुश्मनी मोल लेते हैं उनको बाद में पछतावा ही होता है। इस तत्व की राशियां अपने दुश्मन को परास्त करने के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं। 

पारिवारिक जीवन में कर्क, वृश्चिक और मीन तीनों ही राशियों को अच्छे परिणाम मिलते हैं। हालांकि वृश्चिक राशि का शर्मीला स्वभाव कई बार गलतफहमियां पैदा कर सकता है, फिर भी ये तीनों ही राशियां परिवार के लोगों के प्रति ईमानदार रहती हैं और अपने दायित्वों को निभाती हैं। 

परिस्थितियों के हिसाब से ढलने की इनकी योग्यता, करियर में इनको उन्नति दिलाती है। कठिन से कठिन कार्य को ये आसानी से समझ जाते हैं इसलिए शीर्ष पदों तक भी जल तत्व की राशियां पहुंचती हैं। 

आइए अब जल तत्व की तीनों राशियों के बारे में अलग से विचार करते हैं

कर्क राशि

इस राशि के लोग परोपकारी माने जाते हैं। दूसरों की सहायता करना इनको बहुत भाता है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में ये हमेशा ईमानदार रहते हैं। भावनाओं को नियंत्रित रखें तो इनके जीवन की कई परेशानियां यूंही दूर हो सकती हैं। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोग सीखने के मामले में बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसलिए लेखन और कला के क्षेत्र में विशेष सफलता इनको प्राप्त होती है। हालांकि घमंड और जिद्दिपन इस राशि के लोगों का बुरा पक्ष है इसलिए जमीन से जुड़कर इन्हें रहना चाहिए। 

मीन राशि

मीन राशि के लोग छोटी-छोटी बातों पर रूठना बंद कर दें तो इनसे बेहतरीन इंसान कोई नही होता। इस राशि के लोग भी अच्छे विद्यार्थी होते हैं। करियर के क्षेत्र में इनको बहुत जल्दी सफलताएं मिलनी शुरू हो जाती हैं। गुरु ग्रह की कृपा से इन भाग्य का भी खूब सहयोग प्राप्त होता है।   

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Rang Panchmi 2024: 30 मार्च को मनाई जाएगी देवताओं की होली, द्वापर युग में ऐसे हुई थी रंग पंचमी की शुरूआत

Chaitra Navratri 2024: जानें कैसे हुई थी नवरात्रि की शुरुआत, सबसे पहले इस राजा ने रखा था 9 दिनों का व्रत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।