1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Diwali 2025: दिवाली से पहले इन 3 चीजों को ले लाएं घर, सुधरेगा वास्तु और बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2025: दिवाली से पहले इन 3 चीजों को ले लाएं घर, सुधरेगा वास्तु और बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 11, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 12:16 pm IST

Diwali 2025: दिवाली के शुभ त्योहार से पहले अगर आप कुछ चीजों को घर में ले आते हैं तो सौभाग्य की प्राप्ति आपको हो सकती है। इन चीजों को घर में लाने से घर का वास्तु भी सुधरता है और माता लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बरसती है।

Diwali 2025- India TV Hindi
दिवाली 2025 Image Source : UNSPLASH

Diwali 2025: दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाने वाला यह त्योहार लक्ष्मी पूजन और वास्तु के दोषों को दूर करने के लिए भी बेहद अहम माना जाता है। दीपावली के पावन अवसर से पहले अगर आप अपने घर में कुछ चीजें ले आते हैं तो माता लक्ष्मी की आपको कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही इन चीजों को घर में रखने से वास्तु के दोष भी दूर होते हैं। 

दीपावली से पहले धातु का कछुआ लाएं घर

वास्तु शास्त्र में कछुए को बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में धातु का कछुआ अगर आप दिवाली से पहले घर ले आते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। घर में कछुआ लाकर इसे आपको घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए या फिर ईशान कोण में। धातु का कछुआ घर में रखने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है।

नारियल लाएं घर

नारियल को माता लक्ष्मी का प्रिय फल माना जाता है। इसलिए दीपावली से पहले आपको नारियल घर में अवश्य लाना चाहिए। एक जटा वाला नारियल दीपावली से पहले घऱ में लाकर इसे घर की दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में आपको रख देना चाहिए। आप पूजा घर में माता लक्ष्मी के पास भी इस नारियल को रख सकते हैं। या फिर दीपावली की शाम लक्ष्मी पूजन में भी आप इस नारियल को अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि घर में नारियल को रखने से वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

तुलसी का पौधा लाएं घर

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आपको दीपावली के दिन तुलसी का पौधा घर लाना चाहिए। तुलसी को घर की उत्तर-पूर्व में दीपावली से पहले आप स्थापित करें। ऐसा करने से धन-धान्य और सुख-समृद्धि आपके जीवन में आती है। तुलसी घर की नकारात्मकता को भी दूर करती है।

इन चीजों को दीपावली से पहले घर में लाने से घर का वास्तु सुधर जाता है। साथ ही इन चीजों को घर में लाने से दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन से आपको माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shanivar Vrat Upay: हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा शनिवार व्रत का ये एक आसान उपाय, जानिए कैसे और क्या करना होगा

राहु की महादशा में कैंसर सहित हो सकती हैं ये घातक बीमारियां, जानें क्या करने से होगा बचाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म