1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Peeli Sarson ke Upay: बेहद चमत्कारी है पीली सरसों के उपाय, दूर होगी हर परेशानी

Peeli Sarson ke Upay: बेहद चमत्कारी है पीली सरसों के उपाय, दूर होगी हर परेशानी

 Published : Nov 22, 2022 03:47 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 03:47 pm IST

Peeli Sarson ke Upay: पीली सरसों के अचूक उपायों से पितृ दोष से लेकर आर्थिक तंगी जैसी जीवन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। यदि मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल नहीं मिलता तो पीली सरसों के इन उपायों को जरूर करें।

Peeli sarso ke upay- India TV Hindi
पीली सरसों के उपाय Image Source : FREEPIK

Peeli Sarson ke Upay: जीवन में सुख-समृद्धि, तरक्की, धनलाभ और अच्छी सेहत की कामना हर व्यक्ति करता है। इसके लिए व्यक्ति दिन-रात कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार मेहनत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता, जिसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं का एक कारण घर पर नकारात्मक ऊर्जा का साया भी हो सकता है। क्योंकि घर पर नेगेटिविटी होने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। इसके लिए ज्योतिष और वास्तु में कई उपायों के बारे में भी बताया गया है। इन्हीं में से एक है पीली सरसों के दाने से जुड़ा उपाय।

पीली सरसों को सेहत और स्वाद के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। रसोई घर में मौजूद पीली सरसों के छोटे-छोटे दानों से आपकी बड़ी समस्याओं का समाधान चुटकी में हो सकता है। पीली सरसों के उपाय से घर के कलह-कलेश, नकारात्मक ऊर्जा, पितृ दोष, नजरदोष जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जानते हैं पीली सरसों से जुड़े चमत्कारी उपायों के बारे में।

आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए

कर्ज का बोझ, पैसों की कमी या धन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए पीली सरसों के उपाय को अचूक माना गया है। आप गुरुवार के दिन पीली सरसों को गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें। इसके बाद सरसों के दानों को कपूर के साथ एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का घर के भीतर प्रवेश नहीं होता और जल्द ही धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

नौकरी-व्यापार के लिए

नौकरी में समस्या और व्यापार में मंदी चल रही हो तो आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पीली सरसों का उपाय कारगर है। पीली सरसों के कुछ दाने को घर के मुखिया के सिर से पैर तक उतारें और इसे कहीं दूर जाकर फेंक दें। ऐसा करने से नौकरी-व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए

सप्ताह के किसी एक दिन घर की छत या आंगन में पीली सरसों के दानों का छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही कार्य में तरक्की होती है।

नजरदोष के लिए

कहते हैं बुरी नजर लगने से पत्थर भी टूट जाता है, ऐसे में सफलता पाने के लिए नजरदोष को दूर करना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नजरदोष को दूर करने के लिए पीली सरसों के कुछ दानों को घर के सभी कमरे में छिड़क दें। ऐसा करने के बुरी नजर का दोष दूर हो जाता है। 

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में पीली सरसों काफी मददगार है। पीली सरसों के कुछ दाने को कपूर के साथ किसी चांदी की कटोरी में जलाएं, इससे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

Vastu Tips: गुरुवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीजें, रुपए पैसे का होगा नुकसान

Budh Gochar 2022: बुध के धनु राशि में गोचर करते ही इन राशियों की लगेगी लॉटरी, होगा अपार धन लाभ

 

घर की इस दिशा में लगाएं पारिजात का पेड़, कई वास्तु दोषों से बचेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म