1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एटीपी रैंकिंग: रोजर फेडरर टॉप पर बरकरार, नडाल दूसरे नंबर पर

एटीपी रैंकिंग: रोजर फेडरर टॉप पर बरकरार, नडाल दूसरे नंबर पर

 Reported By: IANS
 Published : Mar 06, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 03:59 pm IST

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी ताजातरीन वल्र्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार हैं। फेडरर के 10105 अंक हैं और वह दूसरे पायदान पर मौजूद स्पेन के राफेल नडाल से 600 अंक आगे हैं।

रोजर फेडरर- India TV Hindi
रोजर फेडरर

मेड्रिड: स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी ताजातरीन वल्र्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार हैं। फेडरर के 10105 अंक हैं और वह दूसरे पायदान पर मौजूद स्पेन के राफेल नडाल से 600 अंक आगे हैं। 

समाचार एजेंसी एफे क अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने पिछले सप्ताह रॉटर्डम ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन्होंने 29 अक्टूबर, 2012 के बाद पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा किया।

तीसरे पायदान पर मौजूद क्रोएशिया के मारिन सिलिक नडाल से 4,600 अंक पीछे हैं। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव चौथे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवे पायदान पर काबिज हैं।

स्पेन के रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट सात पायदान की छलांग के साथ 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को दुबई चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

मौजूदा एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :

1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 10,060 अंक

2. राफेल नडाल (स्पेन) 9,460 

3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,870 

4. ग्रिगोर दिमित्रोव (बुल्गारिया) 4,635 

5. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,540

6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 3,810

7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,280

8. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 3,200

9. केविन एंडरसन (दक्षिण अफ्रीका) 3,080

10. जैक सॉक (अमेरिका) 2,650

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल