1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट मैच से पहले बजा पाकिस्तान का राष्ट्रगान, 4 खिलाड़ी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट मैच से पहले बजा पाकिस्तान का राष्ट्रगान, 4 खिलाड़ी गिरफ्तार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2018 09:28 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 09:29 pm IST

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था और जब मैच से पहले राष्ट्रगान की बारी आई तो राष्ट्रगान भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का बजाया गया।

फ्लोरिडा में क्रिकेट...- India TV Hindi
फ्लोरिडा में क्रिकेट खेलतीं टीमें

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था और जब मैच से पहले राष्ट्रगान की बारी आई तो राष्ट्रगान भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का बजाया गया। ये मैच बांदीपुरा के अरीन गांव में खेला जा रहा था। मैच से पहले राष्ट्रगान का ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो पुलिस हरकत में आई और उन्होंने फौरन ऐक्शन लेते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मैच के आयोजकों की तलाश कर रही है।

मामले पर बोलते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हम मैच के आयोजकों की तलाश में जुटे हैं और हम इस बात की भी जांच करेंगे कि मैच से पहले ये वीडियो क्यों बनाया गया। आपको बता दें कि घाटी में इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी साल 2016 में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें क्रिकेट मैच से पहले टीमें पाकिस्तान के राष्ट्रगान को सलूट करती नजर आई थीं।  

साल 2016 में घटे उस मामले में पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। आपको याद दिला दें कि पिछले साल पाकिस्तान में विराट कोहली के समर्थन में जब एक प्रशंसक ने भारतीय तिरंगा फहरा दिया था तो उसे कोर्ट ने सजा दे दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल