भारत में लोग फ़िल्म स्टार की तरह टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और इंडियन क्रिकेट के पोस्टर बॉय विराट कोहली की नक़ल करने की कोशिश करते हैं लेकिन हैरानी की बात ये है कि पाकिस्तान में भी एक विराट कोहली पैदा हो गया है।
विराट के चेहरे की तुलना अक्सर पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद से होती है लेकिन पाकिस्तान में अब एक ऐसा लड़का मिल गया है जो हुबहु कोहली की तरह दिखता है और उसके आवभाव भी उन्हीं की तरह हैं।

दरअसल ट्विटर पर एक तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें पाकिस्तानी टीम की जर्सी पहने एक युवा हूबहू विराट कोहली की तरह लग रहा है।
इस तस्वीर के वायरल होते ही लोग कोहली और इस युवक के बीच समानताएं खोजने में लग गए। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान को 'विराट कोहली' मिल गया है।