1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एरॉन फिंच को जल्द वापसी की उम्मीद

एरॉन फिंच को जल्द वापसी की उम्मीद

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2015 05:45 pm IST,  Updated : May 10, 2015 07:18 am IST

मेलबर्न:आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने जल्द ही चोट से उबरकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने की उम्मीद व्यक्त की है। फिंच को इस सत्र में इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर के लिए खेलना

एरॉन फिंच को वापसी की...- India TV Hindi
एरॉन फिंच को वापसी की उम्मीद

मेलबर्न:आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने जल्द ही चोट से उबरकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने की उम्मीद व्यक्त की है। फिंच को इस सत्र में इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर के लिए खेलना है। इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले फिंच को जांघ की मांसपेशियोंम में खिंचाव के कारण आईपीएल के जारी सत्र से हटना पड़ा।

14 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान फिंच की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसका उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा।

ऑपरेशन के 17 दिन के बाद फिंच ने कहा कि संभावित समय से ज्यादा तेजी से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट के अनुसार फिंच ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि छह से आठ हफ्तों में मैं वापसी करने में कामयाब रहूंगा। ऐसा लगता है कि अपनी योजना में एक सप्ताह के विलंब से ही मैं यॉर्कशायर से जुड़ सकूंगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल