1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले एबी डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान, खुश हो जाएंगे फैंस

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले एबी डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान, खुश हो जाएंगे फैंस

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2018 10:18 am IST,  Updated : Oct 21, 2018 10:18 am IST

 दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का मानना है कि विदेशों में लगातार हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के पास जीत दर्ज करने का ‘‘बहुत अच्छा मौका होगा।’’

विराट कोहली-एबी डिविलियर्स- India TV Hindi
विराट कोहली-एबी डिविलियर्स Image Source : AP

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का मानना है कि विदेशों में लगातार हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के पास जीत दर्ज करने का ‘‘बहुत अच्छा मौका होगा।’’ भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी सीरीज में जीत नहीं दर्ज कर सकी। दोनों दौरे पर टीम की बल्लेबाजी ने निराश किया लेकिन डिविलियर्स का मानना है कि दिसंबर में शुरू हो रही चार मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

डिविलियर्स ने शनिवार को यहां कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो उनके पास जीतने का अच्छा मौका है। दक्षिण अफ्रीका में भारत ने अच्छा क्रिकेट खेला (हालांकि टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गये)। इंग्लैंड में टीम को हार मिली लेकिन पहला टेस्ट मैच किसी के पाले में जा सकता था जिससे सीरीज का रूख बदल जाता।’’ 

इस साल मई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाने वाले 34 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘अब वे ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। मुझे लगता है कि अगर वे तेज गेंदबाजों को फिट रखने में सफल रहे तो उनके पास जीत दर्ज करने का अच्छा मौका होगा। मैंने देखा है उनके कुछ खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं है। अगर सभी गेंदबाज फिट रहते हैं तो भारत के पास मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण होगा।’’ 

क्रिकेट में भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि करियर खत्म नहीं हुआ है और वह हाल ही लांच हुई घरेलू टी20 लीग में खेलने को लेकर उत्सुक हैं। वह आईपीएल के आगामी सत्र में भी खेलेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल