1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! डिविलियर्स ने कोहली से कर दी ऐसी फ़रमाइश कि शर्मा गईं अनुष्का शर्मा

OMG! डिविलियर्स ने कोहली से कर दी ऐसी फ़रमाइश कि शर्मा गईं अनुष्का शर्मा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 17, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Dec 17, 2017 05:23 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने विराट और अनुष्का को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उनसे अभी से एक अनोखी फ़रामाइस भी कर दी है.

Di Villiers, Anushka- India TV Hindi
Di Villiers, Anushka

तमाम अटकलों के बीच आख़िरकार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली. दोनों चार साल से डेटिंग कर रहे थे. शादी इतनी सीक्रेट थी कि शादी की पहली ख़बर खुद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने अपने ट्विटर पेज से दी. इसके बाद से ही उनके लिए पूरी दुनिया से बधाईयों का सिलसिला शुरु हो गया. 

क्रिकेट जगत में भी अब विराट को बधाई देने का सिलसिला जारी है. भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं दूसरे देशों के क्रिकेटर भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इसी में शामिल हैं, दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर विराट और अनुष्का को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उनसे अभी से एक अनोखी फ़रामाइस भी कर दी है. डिविलियर्स ने इस वीडियो में कहा है कि विराट ने उन्हें अपनी शादी से हैरान कर दिया. डिविलियर्स ने इस वीडियो में कहा- विराट और अनुष्का शादी के लिए आप दोनों को ढेरों शुभकामनाएं. मेरे लिए ये सरप्राइज है, लेकिन मैं ये जानता हूं कि सरप्राइज प्लान किसका है. इसलिए विराट और अनुष्का आप दोनों को ढेरों शुभकामनाएं. मैं जानता हूं कि आप दोनों हमेशा साथ साथ खुश रहेंगे. उम्मीद करता हूं कि जल्द ही आपके घर कई नन्हें मेहमान भी होंगे.

डिविलियर्स और विराट आईपीएल में एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए साथ साथ खेलते हैं. डिविलयर्स के अलावा पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने भी विराट कोहली को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. मोहम्मद आमिर इस समय शारजाह में में टी10 लीग खेल रहे हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल