1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ को फिर से कप्तान बनाए जाने को लेकर गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान

स्टीव स्मिथ को फिर से कप्तान बनाए जाने को लेकर गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2020 03:32 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 03:32 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में तत्कालीन कप्तान स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

स्टीव स्मिथ को फिर से...- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ को फिर से कप्तान बनाए जाने को लेकर गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से स्टीव स्मिथ की कप्तानी से जुड़ी सभी अटकलों को खत्म करने करने का आग्रह करते हुए कहा है कि अगर उन्हें फिर से इस जिम्मेदारी को सौपना है तो इस पूर्व कप्तान को टीम का उप-कप्तान नामित किया जाना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में तत्कालीन कप्तान स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद सीमित ओवरों के प्रारूप में आरोन फिंच जबकि टेस्ट में टिम पेन टीम की बागडोर संभाल रहे है।

Aus vs Ind : विराट कोहली के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए एक खास रणनीति बना रहे हैं जोश हेजलवुड

गिलक्रिस्ट ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘ मुझे कोई ऐसा कारण नहीं दिख रहा है जिसमें किसी को दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए। अगर स्मिथ कप्तानी के लिए सही उम्मीदवार है तो मैं ऐसा कोई कारण नहीं देखता हूं कि उन्हें यह मौका नहीं मिलना चाहिये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और चयनकर्ताओं को ऐसा लगता है कि स्टीव स्मिथ इस जिम्मेदारी के लिए तैयार है तो मुझे लगता है कि उन्हें तुरंत उप-कप्तान बनाना चाहिए।’’

माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टेस्ट सीरीज में मिलेगी 4-0 से हार

स्मिथ ने हाल ही में कहा था कि टीम में उनके शीर्ष पद पर फिर से लौटने के बारे में चर्चा हुई है। गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘‘इसके बाद जब भी ऐसा मौका आता है, पेन और फिंच जब इस जिम्मेदारी से मुक्त होते है तो वह इसे सामान्य तरीके से अपना सकते है।’’ ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में पैट कमिंस को टीम का इकलौता उप-कप्तान बनाया है। वह इस जिम्मेदारी को पहले ट्रेविस हेड के साथ संयुक्त रूप से साझा कर रहे थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल