1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. असगर अफगान को हार के बाद अफगानिस्तान की कप्तानी से हटाया गया

असगर अफगान को हार के बाद अफगानिस्तान की कप्तानी से हटाया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 31, 2021 10:03 pm IST,  Updated : May 31, 2021 10:03 pm IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मार्च में अबुधाबी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में हार के लिये असगर अफगान को दोषी करार देते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी से हटा दिया है। 

असगर अफगान को हार के...- India TV Hindi
असगर अफगान को हार के बाद अफगानिस्तान की कप्तानी से हटाया गया Image Source : GETTY

काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मार्च में अबुधाबी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में हार के लिये असगर अफगान को दोषी करार देते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी से हटा दिया है। एसीबी ने एक बयान में कहा कि बतौर कप्तान अफगान के कुछ फैसलों के कारण अफगानिस्तान को पहले टेस्ट में पराजय झेलनी पड़ी।

एसीबी ने कोई विशेष फैसले का जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि एसीबी की जांच समिति द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया। जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट में दो दिन के भीतर अफगानिस्तान को दस विकेट से हरा दिया।

अफगानिस्तान ने दूसरा टेस्ट 6 विकेट से मात दी। बायें हाथ के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी को नया टेस्ट और वनडे कप्तान चुना गया जबकि रहमत शाह उपकप्तान होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल