1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे T20I में 45 रनों से हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे T20I में 45 रनों से हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

 Reported By: IANS
 Published : Mar 19, 2021 09:32 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 10:09 pm IST

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत यहां के शेख जायेद स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 45 रनों से हरा दिया।

अफगानिस्तान ने...- India TV Hindi
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे T20I में 45 रनों से हराया Image Source : AFGHANISTAN CRICKET BOARD

अबू धाबी| अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत यहां के शेख जायेद स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 45 रनों से हरा दिया। इसके साथ अफगान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय लीड ले ली है।

अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 193 रन बनाए। इसमें उस्मान घानी (49 रन, 34 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के), करीम जानत (53 रन, 38 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के), मोहम्मद नबी (40 रन, 15 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) की बेहतरीन पारियां शामिल हैं। जिम्बाब्वे की ओर से मुजराबानी ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।

वैक्सीन भेजने के लिए क्रिस गेल ने भारत का किया धन्यवाद, पीएम मोदी का जताया आभार

जवाब में खेलने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 148 रन ही बना सकी। उसकी ओर से रायन बुर्ल ने 29 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से सबसे अधिक 40 रन बनाए।

अफगान टीम की ओर से स्टार स्पिनर राशिद खान ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद नबी और नवीन उल हक को दो-दो सफलता मिली। नबी को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेस के लिए प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा और अंतिम मुकाबला इसी मैदान पर शनिवार को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल