1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 में हार के बाद अफरीदी का गुस्सा फूटा

T20 में हार के बाद अफरीदी का गुस्सा फूटा

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2015 07:03 pm IST,  Updated : Apr 25, 2015 07:06 pm IST

मीरपुर (ढाका): पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में मिली हार के बाद अम्पायरों के फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। बांग्लादेश ने पाकिस्तान

T20 में हार के बाद अफरीदी...- India TV Hindi
T20 में हार के बाद अफरीदी का गुस्सा फूटा

मीरपुर (ढाका): पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में मिली हार के बाद अम्पायरों के फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर उसके खिलाफ टी-20 मैच में पहली जीत दर्ज की। अफरीदी मुस्ताफिकुर रहमान की गेंद पर विकेट के पीछे मुशफिकुर रहीम के हाथों लपके गए। टीवी रिप्ले में हालांकि साफ था कि गेंद अफरीदी के बल्ले से टकराई नहीं थी।

अफरीदी ने कहा, "मैंने अम्पायर से कहा कि मैं आउट नहीं हूं। मैं मानता हूं कि लोगों से गलतियां होती हैं। मैच रेफरी को यह फैसला जरूर देखना चाहिए था। आईसीसी को भी इसे देखना चाहिए। एक नहीं बल्कि उस मैच में दो या तीन गलत फैसला दिए गए।"

इस मैच में बांग्लादेश के अनिसुर रहमान और एस. आई. शाहिद अम्पायर थे। अफरीदी ने इस मैच में 12 गेंदों पर एक छक्के की मदद से नौ रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल