1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट बिग बैश लीग में खेलना चाहते हैं अफरीदी

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट बिग बैश लीग में खेलना चाहते हैं अफरीदी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2016 04:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 04:16 pm IST

पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने आस्ट्रेलिया के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

shahid afridi- India TV Hindi
shahid afridi

साउथहैम्पटन: पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने आस्ट्रेलिया के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने की इच्छा जाहिर की है। राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे अफरीदी इस समय इंग्लैंड के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में हैम्पशायर की तरफ से खेल रहे हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अफरीदी के हवाले से लिखा, "पिछले दो-तीन सालों से लगातार मुझे बीबीएल में खेलने का प्रस्ताव मिल रहा है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण मैं उन प्रस्तावों को स्वीकार नहीं कर पाया था।"

उन्होंने कहा, "अगर मुझे इस साल प्रस्ताव मिलता है तो मैं जरूर वहां खेलने जाऊंगा।" अफरीदी ने कहा कि उन्हें टीम में वापसी की उम्मीद है। उनका मानना है कि मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक उनकी काबिलियत से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय टीम को जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी, मैं हमेशा हाजिर रहूंगा। यहां आने से पहले मैंने इंजमाम से बात की थी और कहा था कि टीम में युवाओं का होना अच्छी बात है, लेकिन अगर उन्हें मेरी जरूरत पड़ी तो मैं हमेशा हाजिर रहूंगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल