1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर के बाद यूसुफ पठान को भी हुआ कोरोना

सचिन तेंदुलकर के बाद यूसुफ पठान को भी हुआ कोरोना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2021 09:11 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 09:19 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। युसूफ हाल ही में रोड सेफ्टी सीरीज जीतने वाली इंडिया लेजेंड्स टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं जो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

ROAD SAFETY WORLD SERIES- India TV Hindi
ROAD SAFETY WORLD SERIES Image Source : TWITTER/ROAD SAFETY WORLD SERIES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। युसूफ हाल ही में रोड सेफ्टी सीरीज जीतने वाली इंडिया लीजेंड्स टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं जो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की थी।

यूसुफ पठान ने ट्विटर पर लिखा, "मैं COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव निकला हूं और मुझे हल्के लक्षण भी हैं। मैंने खुद को घर में क्वॉरंटीन कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानी बरतने के साथ दवाएं ले रहा हूं। मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं, मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वो जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवा ले।"

गौरतलब है कि युसूफ पठान से पहले सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी थी। सचिन ने लिखा था, "मैंने सारी सावधानी बरती और जो भी हो सकता था, वो सब कुछ किया। इसके बावजूद मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि घर के बाकी सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए मैंने खुद को घर में आइसोलेशन में कैद कर लिया है और डॉक्टर की सलाह से सारे काम कर रहा हूँ। अंत में मैं सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद कहना चाहता हूँ, जो मेरी साहयता कर रहे हैं। सभी अपना ख्याल रखें।"

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल