1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन से पहली बार मिलने जब 7 घंटे पहले ही पहुँच गए थे अजिंक्य रहाणे, अब किया खुलासा

सचिन से पहली बार मिलने जब 7 घंटे पहले ही पहुँच गए थे अजिंक्य रहाणे, अब किया खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 23, 2020 11:03 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 11:03 pm IST

रहाणे ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि वह सचिन से पहली बार 14 साल की उम्र में मिले थे और सचिन द्वारा दिए गए समय से पहले ही पहुंच गए थे। सचिन का शुक्रवार को 47वां जन्म दिन है।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : TIWTTER/AJINKYA RAHANE

मुंबई| भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से अपनी पहली मुलाकात को याद किया है। रहाणे ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि वह सचिन से पहली बार 14 साल की उम्र में मिले थे और सचिन द्वारा दिए गए समय से पहले ही पहुंच गए थे। सचिन का शुक्रवार को 47वां जन्म दिन है।

रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा, "मैं 14 साल का था और मैंने अपने कोच से कहा था कि मैं सचिन से मिलना चाहता हूं। उन्होंने सचिन से इजाजत ली और सचिन ने हां कह दिया। उन्होंने मेरे कोच से कहा था कि रहाणे को शाम को 4:30 बजे भेज दें।"

रहाणे ने कहा कि वह सचिन से मिलने को लेकर इतने उत्साहित थे कि सुबह 9:30 बजे ही पहुंच गए।

रहाणे ने बताया, "मैं उत्साहित भी था और घबराया भी था। हम उस समय डोम्बीवली में रहते थे। वहां से मैं दादर गया जहां मेरे कोच रहते थे। उस समय सुबह के 9:30 बजे थे। मेरे कोच ने पूछा कि तुम अभी यहां क्या कर रहे हो। तो मैंने कहा कि क्या हो अगर ट्रेन देर से आए या ट्रेन चले ही नहीं। मैं सचिन से मिलने का मौका नहीं छोड़ना चाहता।"

ये भी पढ़ें : Exclusive | कोरोना महामारी के बीच योद्धा बनकर सामने आए क्रिकेटर अमित मिश्रा, लोगों तक पहुंचा रहे हैं मदद

उन्होंने कहा, "मुझे साफ तौर पर नहीं पता कि मैं क्या कर रहा था लेकिन मैं दादर स्टेशन के बाहर घूम रहा था। मैं सचिन से मिलने को लेकर इतना उत्साहित था कि मुझे नहीं पता कि मैंने पूरे समय क्या किया। इसके बाद मैं पहली बार उनसे उनके घर पर मिला। उनका ऑटोग्राफ लिया और क्रिकेट के बारे में बात की।"

ये भी पढ़ें : टी20 विश्व कप की बदल सकती है तारीख, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा संकेत

रहाणे ने बाद में सचिन के साथ मुंबई टीम में और भारतीय टीम में ड्रेसिंग रूम साझा किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल