1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ के हटने पर टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बनेगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान!

स्मिथ के हटने पर टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बनेगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान!

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2018 11:29 am IST,  Updated : Mar 26, 2018 11:29 am IST

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा,‘‘अब गेंद राजस्थान रायल्स के पाले में है। स्मिथ ने युवाओं को गेंद से छेड़खानी की अनुमति देकर बेईमानी की है। उसने खराब उदाहरण पेश किया है लेकिन रायल्स टीम का वह अहम अंग है।’’

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

नयी दिल्ली: गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के मद्देनजर अगर स्टीव स्मिथ कप्तानी गंवाते हैं तो अजिंक्य रहाणे उनकी जगह आईपीएल में राजस्थान रायल्स के कप्तान हो सकते हैं। 

आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का निलंबन और मैच फीस का सौ फीसदी जुर्माना लगाया। बीसीसीआई के एक खेमे का मानना है कि अगर स्मिथ खुद कप्तानी छोड़ते हैं तो रायल्स उनकी जगह रहाणे को कप्तान बना सकता है। 

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा,‘‘अब गेंद राजस्थान रायल्स के पाले में है। स्मिथ ने युवाओं को गेंद से छेड़खानी की अनुमति देकर बेईमानी की है। उसने खराब उदाहरण पेश किया है लेकिन रायल्स टीम का वह अहम अंग है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘राजस्थान इस बार किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहेगा। स्मिथ अगर सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेले तो कप्तानी किसी और को सौंपी जा सकती है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल