1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup : चोटिल फैबियन एलेन की जगह अकील हुसैन वेस्टइंडीज टीम में शामिल

T20 World Cup : चोटिल फैबियन एलेन की जगह अकील हुसैन वेस्टइंडीज टीम में शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 01:56 pm IST

स्पिनर अकील हुसैन को ICC T20 विश्व कप के लिये चोटिल फैबियन एलेन की जगह वेस्टइंडीज की टीम में शामिल करने को बुधवार को मंजूरी मिल गयी।

T20 World Cup : चोटिल फैबियन...- India TV Hindi
T20 World Cup : चोटिल फैबियन एलेन की जगह अकील हुसैन वेस्टइंडीज टीम में शामिल Image Source : GETTY

दुबई। बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन को आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये चोटिल फैबियन एलेन की जगह वेस्टइंडीज की टीम में शामिल करने को बुधवार को मंजूरी मिल गयी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने हुसैन को एलेन की जगह टीम में शामिल करने को मंजूरी दी।

हुसैन ने अब तक नौ वनडे और छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ थे। हुसैन की जगह गुदाकेस मोती को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। एलेन टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल