1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैंने जितने गेंदबाजों को खेला, उनमें अकरम सर्वश्रेष्ठ : डैरेन लैहमन

मैंने जितने गेंदबाजों को खेला, उनमें अकरम सर्वश्रेष्ठ : डैरेन लैहमन

 Reported By: IANS
 Published : Apr 16, 2020 11:25 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 11:25 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उस दिन भाग्यशाली रहा था। मैंने जितने गेंदबाजों को खेला उनमें से अकरम सर्वश्रेष्ठ थे।'  

Akram is the best bowler I have played: Darren Lehman- India TV Hindi
Akram is the best bowler I have played: Darren Lehman Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डैरेन लैहमन ने अपने और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम के एक वीडियो पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। इस वीडियो में दोनों के बीच बेहतरीन प्रतिद्वंद्विता देखी जा सकती है। लैहमन ने माना है कि उन्होंने अपने करियर में जितने गेंदबाजों को खेला उनमें अकरम सर्वश्रेष्ठ थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उस दिन भाग्यशाली रहा था। मैंने जितने गेंदबाजों को खेला उनमें से अकरम सर्वश्रेष्ठ थे।'

दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो 1996 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैच मैच का है जिसमें लैहमन ने अकरम की गेंद को डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए मारा था।

इसके बाद अकरम ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर बाउंसर बरसाई और कुछ कहा भी। अगली गेंद पर लैहमन ने एक रन ले अपना अर्धशतक पूरा किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल