1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिंच के चोटिल होने के बाद एलेक्स कैरी बने ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान

फिंच के चोटिल होने के बाद एलेक्स कैरी बने ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2021 05:02 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 05:02 pm IST

ऑस्ट्रेलिया को विंडीज के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था और अब उसकी नजरें तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।  

Alex Carey appointed as Australia new captain after Finch injury- India TV Hindi
Alex Carey appointed as Australia new captain after Finch injury Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिजटाउन। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्तान आरोन फिंच वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले से घुटने में चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह एलेक्स कैरी को कप्तानी सौंपी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट कर कहा, "एलेक्स कैरी को वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का 26वां कप्तान बनने पर बधाई। फिंच चोट के कारण विंडीज के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गए हैं।"

ऑस्ट्रेलिया को विंडीज के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था और अब उसकी नजरें तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।

फिंच को विंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में चोट लगी थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। फिंच की चोट पर डे टू डे बेसिस पर नजर रखी जा रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल