1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्यों किया था PCB ने बिग 3 का समर्थन, आमिर सोहेल का बड़ा ख़ुलासा

क्यों किया था PCB ने बिग 3 का समर्थन, आमिर सोहेल का बड़ा ख़ुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2015 01:45 pm IST,  Updated : Aug 27, 2015 02:06 pm IST

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने अपने ब्लॉग में ऐसा कुछ लिख दिया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई अधिकारी मुश्किल में पड़ सकते है। आमिर ने बोर्ड के कामकाज पर

क्यों किया था PCB ने बिग 3...- India TV Hindi
क्यों किया था PCB ने बिग 3 का समर्थन, आमिर का ख़ुलासा

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने अपने ब्लॉग में ऐसा कुछ लिख दिया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई अधिकारी मुश्किल में पड़ सकते है। आमिर ने बोर्ड के कामकाज पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि भारत-पाक क्रिकेट सीरीज़ के खटाई में पड़ने के बारे में उन लोगों से सवाल किया जाना चाहिये जिन्होंने बढ़ चढ़कर बिना शर्त ‘बिग 3’ का समर्थन किया था।

सोहेल ने pakpassion.net में अपने ब्लॉग में लिखा: “भारत-पाक सीरीज़ तो अब लगता है होने से रही, इस सीरीज़ के हश्र के बारे में हमें उन लोगों से पूछना चाहिए जिन्होंने बहुत जोश-ओ-ख़रोश के साथ बिना शर्त बिग 3 का समर्थन किया था। तब  मानों ये हमारे समर्थन की कीमत हो।

“हमें ये भी बताया गया था कि सीरीज़ की वजह से PCB कुछ अमीर भी हो जाएगी। ये डींगे उन लोगों ने मारी थी जो आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चला रहे हैं। इनसे अब पूछा जाना चाहिए कि उन लंबो चौड़े वादों का क्या हुआ या फिर ये सब पाकिस्तीनी क्रिकेट प्रेमियों को बेवकूफ़ बनाने की कोशिश थी?”

कौन हैं BIG 3 और क्यों पड़ी थी पाक के समर्थन की ज़रुरत? जाने अगले पेज में

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल