1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान में क्रिकेट मैच में हुए धमाकों में आठ की मौत

अफगानिस्तान में क्रिकेट मैच में हुए धमाकों में आठ की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : May 19, 2018 02:41 pm IST,  Updated : May 19, 2018 02:41 pm IST

अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी नांगरहर प्रांत में एक क्रिकट मैच के दौरान कई धमाकों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है। 

अफगानिस्तान में हुआ...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में हुआ ब्लास्ट

काबुल: अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी नांगरहर प्रांत में एक क्रिकट मैच के दौरान कई धमाकों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है। 

नांगरहर में प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने कहा कि बीती रात इस स्टेडियम में करीब 45 लोग घायल हो गये हैं। रमजान के पवित्र महीने के दौरान रात को आयोजित टूर्नामेंट के लिये खिलाड़ी और सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। खोगयानी ने कहा कि जांच चल रही है। 

अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान आतंकी और इस्लामिक स्टेट ग्रुप काफी सक्रिय है, विशेषकर नांगरहर प्रांत में। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल