1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले इन 6 भारतीय खिलाड़ियों को शानदार SUV देंगे आनंद महिंद्रा

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले इन 6 भारतीय खिलाड़ियों को शानदार SUV देंगे आनंद महिंद्रा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 04:28 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के 6 खिलाड़ियों को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 6 महिंद्रा थार एसयूवी इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया है। 

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले इन 6 भारतीय खिलाड़ियों को शानदार SUV देंगे आनंद महिंद्रा Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के 6 खिलाड़ियों को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 6 महिंद्रा थार एसयूवी इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। आनंद महिंद्रा ने लिखा, "इस उपहार को देने का केवल कारण युवा लोगों को खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करना है।"

आनंद महिंद्रा ने जिन 6 भारतीय खिलाड़ियों को महिंद्रा थार देने का फैसला किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले  मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और नवदीव सैनी शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतते हुए इतिहास रचा था। भारत ने सीरीज के चौथे टेस्ट में कई बड़े खिलाड़ियों के टीम में न होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराते हुए बार्डर-गावस्कर सीरीज पर अपना कब्जा बरकरार रखा। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत से खुश होकर बीसीसीआई 5 करोड़ का ईनाम भारतीय खिलाड़ियों को बोनस के रुप में देने की घोषणा पहले ही कर चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल