1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिता बनने वाले हैं आंद्रे रसेल, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

पिता बनने वाले हैं आंद्रे रसेल, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 17, 2019 11:17 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 11:17 pm IST

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रसेल ने यूनिक स्टाइल में बताया है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

पिता बनने वाले हैं आंद्रे रसेल, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा- India TV Hindi
पिता बनने वाले हैं आंद्रे रसेल, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा Image Source : INSTAGRAM

जमैका। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल और उनकी पत्नी जेसिम लोरा अब अपने घर में पहले बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रसेल ने यूनिक स्टाइल में बताया है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

रसेल ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया है। वे इसमें पत्नी जेसिम लोरा के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। रसेल बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनकी पत्नी जेसिम ने सफेद रंग की बड़ी सी गेंद संभाल रखी है। रसेल के पीछे विकेट की बजाय कुछ गुब्बारे हैं।

रसेल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "तो यह बेबी गर्ल है। मेरी जिंदगी का एक और तोहफा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़की है या लड़का। मैं ऊपर वाले से सिर्फ एक ही प्रार्थना कर रहा हूं कि वह स्वस्थ रहे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल