1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: आईपीएल में छक्कों की बरसात करने के बाद आंद्रे रसेल ने कहा, विश्व कप में छक्के जड़ने के लिये बेताब हूं

World Cup 2019: आईपीएल में छक्कों की बरसात करने के बाद आंद्रे रसेल ने कहा, विश्व कप में छक्के जड़ने के लिये बेताब हूं

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2019 12:57 pm IST,  Updated : Apr 28, 2019 12:57 pm IST
Andre Russell Eager to hit Lots of sixes in world cup 2019- India TV Hindi
Andre Russell Eager to hit Lots of sixes in world cup 2019 Image Source : IPLT20.COM

कोलकाता। आईपीएल में शानदार फॉर्म से आत्मविश्वास से भरे वेस्टइंडीज के विस्फोटकीय बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने शनिवार को कहा कि वह 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आगामी विश्व कप में छक्के जड़ने को बेताब हैं। जुलाई 2018 में अंतिम वनडे खेलने वाले रसेल को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय शुरूआती टीम में चुना गया है और वह आईपीएल की इस फॉर्म को विश्व कप में भी जारी रखना चाहते हैं। 

उन्होंने मौजूदा आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये खेलते हुए 10 पारियों में 209.27 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाये हैं। 

केकेआर के स्टार खिलाड़ी का औसत 52 वनडे में 28 का है और उन्होंने 65 विकेट चटकाये हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘मैं वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करते हुए छक्के जड़ने के लिये इतना बेताब हूं। मैं वही करना चाहता हूं जो यहां कर रहा हूं और शतक जड़ना चाहता हूं।’’

 
चोट के कारण पिछले कुछ समय से एक भी मैच नहीं खेल पाने के बावजूद रसेल ने कहा कि वह अपने चयन से इतने हैरान नहीं हैं। 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे विश्व कप टीम का हिस्सा बनाये जाने से हैरानी नहीं हुई। मैं अच्छा कर रहा हूं। मैं विश्व कप ध्यान नहीं लगा रहा था। मैं सिर्फ केकेआर के साथ प्रदर्शन पर निगाह लगाये था और सुनिश्चित कर रहा था कि मैं यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल