1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एंड्रयू बालर्बिनी क्रिकेट के तीनों प्रारूप में करेंगे आयरलैंड की कप्तानी

एंड्रयू बालर्बिनी क्रिकेट के तीनों प्रारूप में करेंगे आयरलैंड की कप्तानी

 Edited By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 03:51 pm IST

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दाएं हाथ के बल्लेबाज एंड्रयू बालर्बिनी को टी-20 टीम की कमान सौंपी दी है। इसके साथ ही वह अब तीन फॉर्मेट में आयरलैंड का नेतृत्व करेंगे।

andrew balbirnie, ireland - India TV Hindi
Andrew balbirnie Image Source : GETTY IMAGES

दाएं हाथ के बल्लेबाज एंड्रयू बालर्बिनी को आयरलैंड की टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वह गैरी विल्सन का स्थान लेंगे। इसी के साथ एंड्रयू तीनों प्रारूप में आयरलैंड के कप्तान बन गए हैं। पिछले साल जून में आयरलैंड की टी-20 टीम के कप्तान नियुक्त किए गए विल्सन ने 26 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से 12 में उसे हार मिली जबकि 13 में हार का सामना करना पड़ा है।

टीम के मुख्य कोच ग्राहम फोर्ड ने आधिकारिक बयान में कहा है, "पिछले 18 महीनों से गैरी शानदार कप्तान रहे हैं और उनका अनुभव, जुनून और सोच में स्पष्टता टीम के प्रगति में सबसे अहम रही है। इसी के दम पर टीम ने टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।"

फोर्ड ने कहा, "यह विल्सन का पेशेवर रैवया ही था कि उन्होंने टीम के हित को समझा और पूरी तरह से एंड्रयू को अपना समर्थन देना का फैसला किया।"

विल्सन ने कहा, "आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। यह वो चीज थी जिसका मैंने बचपन से सपना देखा था। जब मैंने 18 महीने पहले टीम की कप्तानी ली थी तब मेरा लक्ष्य टीम को विश्व कप के लिए क्वालीफाई कराना था।"

उन्होंने कहा, "मैं एक खिलाड़ी के तौर पर काम करने को तैयार हूं।"

एंड्रयू सात जनवरी 2020 में टी-20 में पहले मैच में कप्तानी करेंगे। सात तारीख को आयरलैंड का सामना बारबाडोस में विंडीज से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल