Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: भारत दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, एंजेलो मैथ्यूज की हुई वापसी

IND vs SL: भारत दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, एंजेलो मैथ्यूज की हुई वापसी

भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। श्रीलंका लसिथ मलिंगा की कप्तानी में भारत दौरे पर आएगी।

Edited by: India TV Sports Desk
Published : Jan 01, 2020 05:51 pm IST, Updated : Jan 01, 2020 05:56 pm IST
lasith malinga, india vs sri lanka, india vs sri lanka t20i, india vs sri lanka t20i series, nuwan p- India TV Hindi
Image Source : AP IMAGE Sri Lanka cricket team 

भारत के खिलाफ नए साल में तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का एलान कर दिया। श्रीलंका की टी-20 टीम में अनुभवी खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज की 18 महीने बाद वापसी हुई है। श्रीलंकाई टीम लसिथ मलिंगा की कप्तानी में भारत का दौरा करेगी।

मैथ्यूज चोट की वजह से टी-20 टीम से बाहर चल रहे थे। मैथ्यूज की वापसी के अलावा कसुन रजिथा को भी टीम में शामिल किया है। रजिथा को चोटिल नुवान प्रदीप की जगह टीम में मौका मिला है।

भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 5 जनवरी को होगा। दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 7 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

श्रीलंका क्रिकेट टीम-

लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल जेनिथ परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजया डी सिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिन्दु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, लाहिरू कुमारा कसुन रजिथा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement