1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली से मिलने श्रीलंका पहुंचीं अनुष्का, वायरल हुई फोटो

कोहली से मिलने श्रीलंका पहुंचीं अनुष्का, वायरल हुई फोटो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 16, 2017 11:46 am IST,  Updated : Aug 16, 2017 11:46 am IST

श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में सफाया करने के बाद कप्तान विराट कोहली को लगातार बधाइयां मिल रही हैं लेकिन सफलता से होने वाली ख़ुशी में तब इज़ाफ़ा हो गया जब उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनसे मिलने श्रीलंका पहुंच गईं।

Virat, Anushka- India TV Hindi
Virat, Anushka

श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में सफाया करने के बाद कप्तान विराट कोहली को लगातार बधाइयां मिल रही हैं लेकिन सफलता से होने वाली ख़ुशी में तब इज़ाफ़ा हो गया जब उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनसे मिलने श्रीलंका पहुंच गईं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें ये दोनों श्रीलंकाई फैंस के साथ दिख रहे हैं। फोटो में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी हैं। ये फोटो विरुष्का नाम से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वो इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान है, जिन्होंने विदेश में तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। गॉल और कोलंबो टेस्ट जीतने के बाद पल्लेकेले टेस्ट में भी टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने सिर्फ 3 दिन में ये टेस्ट मैच खत्म कर दिया था। ज़ाहिर है ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आराम करने का और समय मिल गया। 

टीम इंडिया को अब श्रीलंका से वनडे सीरीज में 20 जून से भिड़ना है। सीरीज का पहला मैच दांबुला में खेला जाएगा। वनडे टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव को आराम दिया गया है। मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और केएल राहुल को वनडे सीरीज और इकलौते टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल