1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केंट के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच से वापसी करेंगे जोफ्रा आर्चर

केंट के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच से वापसी करेंगे जोफ्रा आर्चर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2021 11:51 am IST,  Updated : May 13, 2021 11:51 am IST

चोट के कारण डेढ महीने मैदान से दूर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गुरूवार को काउंटी मैच के जरिये क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे।

केंट के खिलाफ काउंटी...- India TV Hindi
केंट के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच से वापसी करेंगे जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY

लंदन। चोट के कारण डेढ महीने मैदान से दूर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गुरूवार को काउंटी मैच के जरिये क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। आर्चर ने आखिरी बार मार्च में भारत के खिलाफ पांचवां टी20 मैच खेला था। घर में मछली का टैंक साफ करते समय उनके हाथ में कांच घुस गया था और उन्हें आपरेशन कराना पड़ा था।

वह आईपीएल में भी नहीं खेल सके जो बाद में निलंबित हो गई। आर्चर को केंट के खिलाफ काउंटी मैच के लिये ससेक्स की 13 सदस्यीय टीम में रखा गया है। क्लब की वेबसाइट पर मुख्य कोच इयान सालिस्बरी ने एक बयान में कहा ,‘‘ दुनिया की कोई भी टीम आर्चर जैसा खिलाड़ी पाकर रोमांचित होगी । उसकी प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं है।’’

आर्चर 2018 के बाद काउंटी चैम्पियनशिप में वापसी करेंगे। यह उनके पास दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का भी मौका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल