1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज़ : आस्ट्रेलिया 136 पर सिमटा, इंग्लैंड की शानदार शुरुआत

ऐशेज़ : आस्ट्रेलिया 136 पर सिमटा, इंग्लैंड की शानदार शुरुआत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2015 06:57 am IST,  Updated : Jul 30, 2015 07:01 am IST

बर्मिघम: एजबेस्टन स्टेडियम में जारी एशेज श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले जेम्स एंडरसन (6/47) की अगुवाई में गेंदबाजों

ऐशेज़ : आस्ट्रेलिया 136...- India TV Hindi
ऐशेज़ : आस्ट्रेलिया 136 पर सिमटा, इंग्लैंड की शानदार शुरुआत

बर्मिघम: एजबेस्टन स्टेडियम में जारी एशेज श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले जेम्स एंडरसन (6/47) की अगुवाई में गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बल पर आस्ट्रेलिया की पहली पारी 136 रनों पर समेट दी और उसके बाद तीन विकेट पर 133 रन बना लिए। दिन का खेल खत्म होने तक जोए रूट 30 और जॉनी बेयरस्टो एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

एडम लिथ (10) के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका 19 के कुल योग पर ही लगा गया। जोस हाजलेवुड ने उन्हें एडम वोग्स के हाथों कैच आउट कराया।

हालांकि इसके बाद इयान बेल (53) ने कप्तान एलिस्टर कुक (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 और रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभाई।

पिछली कुछ पारियों से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे बेल ने 56 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए। हालांकि एकबार फिर वह नेथन लॉयल का शिकार हो पवेलियन लौटे। लायन ने इससे पहले कुक का विकेट भी चटकाया।

इससे पहले, आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के तीनों गेंदबाजों जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टीवन फिन के आगे घुटने टेक बैठी और पूरी टीम 36.4 ओवरों में 136 रनों पर ढेर हो गई। सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स (52) संघर्ष करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।

तीसरे ही ओवर में एंडरसन ने डेविड वार्नर (2) को चलता कर आस्ट्रेलियाई पारी को ढहाने की शुरुआत कर दी। एंडरसन को स्टीवन फिन से भरपूर सहयोग मिला।

फिन ने स्टीव स्मिथ (7) और कप्तान माइकल क्लार्क (10) के विकेट जल्दी-जल्दी चटकाकर आस्ट्रेलिया को मुसीबत में डाल दिया।

एक छोर संभालकर खेल रहे रोजर्स का कुछ हद तक एडम वोग्स (16) ही साथ निभा पाए। रोजर्स और वोग्स के बीच चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई।

इस बीच बारिश के कारण मैच दो बार बाधित हुआ और मैच दो घंटे के लगभग रुका रहा।

बारिश के बाद दूसरा स्पेल लेकर आए एंडरसन और घातक साबित हुए। एंडरसन ने दूसरे स्पेल के अपने लगातार चार ओवरों में वोग्स, मिशेल मार्श (0), पीटर नेविल (2) और मिशेल जॉनसन (3) के विकेट चटका डाले।

इस बीच फिर से आई बारिश के कारण मैच तीसरी बार रोकना पड़ा और लगभग आधे घंटे बाद दोबारा शुरू हो सका।

अब तक नौ ओवरों में 34 रन देकर खास प्रदर्शन करते नजर नहीं आ रहे ब्रॉड ने टिक कर खेल रहे रोजर्स का अहम विकेट चटका दिया। रोजर्स ने 89 गेंदों का सामना कर नौ चौके लगाए।

अपने अगले ही ओवर में ब्रॉड ने जोस बटलर (11) के रूप में दूसरी सफलता हासिल की और एंडरसन ने नेथन लॉयन (11) का विकेट चटकाकर आस्ट्रेलियाई पारी समेट दी।

पांच मैचों की श्रृंखला में अब तक हुए दो मैचों में दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल