कार्डिफ़, वैल्स: इंग्लैंड ऐसेज़ सिरीज़ के पहले टेस्ट के पहले सेशन में उस समय बैकफुट पर आ गया जब पहले बैटिंग करते हुए उसके तीन विकेट लंच तक सस्ते में गिर गए। लंच पर इंग्लैंड का स्केर 88 था।
इंग्लैंड ने ओपनर कुक (20), एडम लिथ (6) और इयान बेल (1) के विकेट गवां दिए। इंग्लैंड का एक ओर विकेट गिर सकता था लेकिन विकेट कीपर हैडिन ने रुट का कैच छोड़ दिया।
रुट ने इसका पूरा फायदा उठाया और अपना स्कोर 33 तक पहुंचा दिया। उनके साथ बलांस हैं जो 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दोनों ने मिलकर 8 ओवर में 45 रन जोड़े। उन्होंने मिशल जॉनसन के अंतिम दो ओवर में 21 रन लिए। ये वही मिशल जॉनसन हैं जिन्होंने 18 मपीने पहले इंग्लैंड के ख़ेमें में दहशत फैला दी थी।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क, हैज़लवुड और लेऑन ने एक एक विकेट लिए।
लिथ पारी के दूसरे ही ओवर में हैज़लवुड को एक्रॉस खेलने के चक्कर में गली में वार्नर को कैच दे बैठे। कुक अच्छे फ़ार्म में नज़र आ रहे थे लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के बाद उनका ध्यान बंटा और लेऑन को कट करने कोशिश में विकेट के पीछे पकड़े गए। उन्होंने 40 बॉलों का समना कर 20 रन बनाए।
बेल आए और अगले ही ओवर में चलते बने। उन्हें स्टार्क ने इनस्विंगर से पगबाधा आउट किया। बेल ने अप्रेल में वेस्ट िंडीज़ के ख़िलाफ़ सेंचुरी मारी थी उसके बाद से उनका स्कोर 11, 1, 0, 0, 1, 29, 12, 1, और फिर 1 रहा है।
इसके पहले कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।