लंदन: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की हार के बाद दूसरे टेस्ट में मेज़बान को करारा जवाब देते हुए गुरुवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन लॉर्ड्स की सपाट पिच पर एक विकेट खोकर 337 रन बना लिए।
ओपनर क्रिस रॉजर्स और स्टीव स्मिथ ने शानदार अविजित शतर लगाए। पहले दिन इंग्लैंड को डेविड वार्नर के रुप में सिर्फ एक ही सफलता मिली। ऐसा 22 साल में पहली बार हुआ है जब इंग्लैंड ने टेस्ट के पहले दिन सिर्फ़ एक ही विकेट लिया हो।
कल का खेल समाप्त होने पर रॉजर्स 158 और स्मिथ 129 रन बनाकर खेल रहे थे।
पहले टेस्ट में 169 से हार के बाद कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा था कि उनकी टीम को विश्वास और आक्रमकता दिखानी होगी।
लॉर्ड्स पर 259 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया का रिकार्ड है। इसके पहले डॉन ब्रेडमैन और बिल वुडफुल ने 85 साल पहले 254 रन की साझेदारी की थी।
इंग्लैंड ने एकमात्र विकेट पहले सेशन में लिया और तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 78 था। वार्नर ने मोईन अली को दो बार सीमा पार पहुंचाया और तीसरी बार भी लंबा शॉट खेलने के चक्कर में एंडरसन के हाथों पकड़े गए। वर्नर ने 38 रन बनाए।