1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉल टेम्परिंग के बाद एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में आ सकते हैं बैनक्रॉफ्ट

बॉल टेम्परिंग के बाद एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में आ सकते हैं बैनक्रॉफ्ट

 Reported By: IANS
 Published : Jul 14, 2019 05:56 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 05:56 pm IST

बैनक्रॉप्ट पर दक्षिण अफ्रीकी दौर पर ही गेंद से छेड़छाड़ के लिए नौ महीने का प्रतिबंध लगा था। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद वह एक बार फिर टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

बॉल टेम्परिंग के बाद एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में आ सकते हैं बैनक्रॉफ्ट- India TV Hindi
बॉल टेम्परिंग के बाद एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में आ सकते हैं बैनक्रॉफ्ट Image Source : TWITTER: @CRICKETCOMAU

सिडनी। कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मार्नस लाबुश्चाने को ऑस्ट्रेलिया की एशेज टीम में जगह मिली सकती है। इन दोनों को 25 सदस्यीय प्राथमिक टीम में शामिल किया गया है। इस सूची में ग्लैन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को शामिल नहीं किया गया है। 25 सदस्यी टीम अभ्यास मैचों के लिए चुनी गई है। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अगस्त से शुरू हो रही एशेज सीरीज से पहले इस टीम को 16 सदस्यीय टीम में तब्दील कर दिया जाएगा। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, "पिछले साल बैनक्राफ्ट ने ऑस्ट्रेलिया से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था और वो भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। वह दक्षिण अफ्रीका में टीम के सर्वोच्च स्करोर भी रहे थे। वह इस समय डरहम के लिए काउंटी चैम्पियनशिप में खेल रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं। वह चयन के लिए अच्छा दावा पेश कर सकते हैं।"

बैनक्रॉप्ट पर दक्षिण अफ्रीकी दौर पर ही गेंद से छेड़छाड़ के लिए नौ महीने का प्रतिबंध लगा था। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद वह एक बार फिर टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

होंस ने ऐसी भी संकेत दिए हैं कि टीम में पांच तेज गेंदबाजों, बैक अप स्पिन गेंदबाज और दो विकेटकीपरों को चुना जा सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल