1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज़: हाडिन को तीसरे टेस्ट से बाहर करने की निंदा

ऐशेज़: हाडिन को तीसरे टेस्ट से बाहर करने की निंदा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2015 12:11 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 12:14 pm IST

सिडनी: आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और इयान हीली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से विकेटकीपर ब्राड हाडिन को बाहर करने के फैसले की निंदा करते हुए इसे भूल बताया जबकि मैथ्यू हेडन

ऐशेज़: हाडिन को तीसरे...- India TV Hindi
ऐशेज़: हाडिन को तीसरे टेस्ट से बाहर करने की निंदा

सिडनी: आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और इयान हीली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से विकेटकीपर ब्राड हाडिन को बाहर करने के फैसले की निंदा करते हुए इसे भूल बताया जबकि मैथ्यू हेडन ने इसे अपमानजनक करार दिया ।

उपकप्तान हाडिन की जगह इस मैच में युवा पीटर नेविल को शामिल किया गया है जिसने दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था । सैतीस बरस के हाडिन अपनी बेटी की तबीयत खराब होने से दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे ।

पूर्व कप्तान पोंटिंग ने कहा , मैं ब्राड हाडिन को टेस्ट टीम से बाहर करने के फैसले से निराश हूं । वह लाड्र्स पर खेल सकता था लेकिन उसने अपनी बीमार बेटी के साथ रहने का सही फैसला किया ।

उन्होंने द आस्ट्रेलियन में अपने कालम में लिखा , मैं जानता हूं कि उसके लिये यह कठिन फैसला रहा होगा । उसने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की काफी सेवा की है लेकिन उसने परिवार को तरजीह देकर सही फैसला लिया और उसका खामियाजा भुगता । मैं जानता हूं कि वह कोई गिला नहीं करेगा लेकिन मुझे यह फैसला नागवार गुजरा है ।

हाडिन की बेटी न्यूरोब्लास्टोमा से जूझ रही है जो एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है और पांच साल या कम उम्र के बच्चे इसकी चपेट में आते हैं ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल