1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 और वनडे मैचों के लिये ऐशेज़ हीरो रूट टीम से बाहर

टी20 और वनडे मैचों के लिये ऐशेज़ हीरो रूट टीम से बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2015 12:46 pm IST,  Updated : Aug 25, 2015 12:47 pm IST

लंदन: इंग्लैंड ने एशेज विजेता टीम के सदस्य रहे स्टार बल्लेबाज जो रूट को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 मैच और पांच वनडे मैचों की श्रृंखला के लिये आराम दिया है । एशेज श्रृंखला में

टी20 और वनडे मैचों के...- India TV Hindi
टी20 और वनडे मैचों के लिये ऐशेज़ हीरो रूट टीम से बाहर

लंदन: इंग्लैंड ने एशेज विजेता टीम के सदस्य रहे स्टार बल्लेबाज जो रूट को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 मैच और पांच वनडे मैचों की श्रृंखला के लिये आराम दिया है ।

एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की 3 . 2 से जीत के नायक रहे रूट ने 460 रन बनाये और उन्हें प्लेयर आफ द सीरिज चुना गया । इंग्लैंड को इस साल के आखिर में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखलायैं खेलनी है लिहाजा रूट को आराम दिया गया है ।

सीनियर गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड भी टीम में नहीं हैं । दोनों टीमों की कमान इयोन मोर्गन संभालेंगे ।

टी20 टीम :

इयोन मोर्गन : कप्तान :, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, आदिल रशीद, जासन राय, बेन स्टोक्स, रीसे टोपले, जेम्स विंसे, डेविड विले, क्रिस वोक्स ।

वनडे टीम :

इयोन मोर्गन : कप्तान :, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जासन राय, बेन स्टोक्स, जेम्स टेलर, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड ।
कार्यक्रम :
31 अगस्त : टी20, कार्डिफ
तीन सितंबर : पहला वनडे, साउथम्प्टन
पांच सितंबर : दूसरा वनडे, लाड्र्स
आठ सितंबर : तीसरा वनडे, ओल्ड ट्रैफर्ड
11 सितंबर : चौथा वनडे, हेडिंग्ले
13 सितंबर : पांचवां वनडे, ओल्ड टैफर्ड ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल