1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज़ सिरीज़: एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीते के लिए इंग्लैंड को दिया 354 रन का लक्ष्य

एशेज़ सिरीज़: एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीते के लिए इंग्लैंड को दिया 354 रन का लक्ष्य

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2017 03:22 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 03:23 pm IST

इंग्लंड ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सस्ते में समेट दिया जिससे उन्हें एडिलेड ओवल में जीत के लिये 354 रन का लक्ष्य मिला।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

एडिलेड: इंग्लंड ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सस्ते में समेट दिया जिससे उन्हें एडिलेड ओवल में जीत के लिये 354 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 58 ओवर में 138 रन में समेट दिया, जो पहली पारी के आधार पर 215 रन से आगे चल रही थी।

इंग्लैंड को पिछले हफ्ते ब्रिसबेन में पहले टेस्ट में 10 विकेट से हार मिली थी, जिससे इंग्लैंड को सिरीज़ बराबर करने के लिये इतिहास रचना होगा। 

एडिलेड ओवल पर चौथी पारी में जीतने का रिकॉर्ड छह विकेट पर 315 रन का है जो आस्ट्रेलिया ने 1902 में इंग्लैंड को हराकर हासिल किया था। इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 43 रन देकर पांच विकेट चटकाये जो ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट चटकाने वाला उनका पहला प्रदर्शन है। जबकि साथी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने 36 रन देकर चार विकेट झटके। उस्मान ख्वाजा और मिशेल स्टार्क 20-20 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन चार विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल