1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन, जडेजा ICC हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पांच में

अश्विन, जडेजा ICC हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पांच में

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 15, 2015 02:19 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 02:19 pm IST

रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान चढकर पांचवें स्थान पर आ गए।

Jadeja Ashwin- India TV Hindi
Jadeja Ashwin

दुबई: रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान चढकर पांचवें स्थान पर आ गए। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई भारतीय शीर्ष दस में नहीं है हालांकि गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन दूसरे और जडेजा आठवें स्थान पर हैं।

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे स्थान पर आ गए जो दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से सिर्फ तीन अंक पीछे हैं। वहीं मार्टिन गुप्टिल ने 18 पायदान की छलांग लगाई। कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम दो पायदान चढकर 17वें स्थान पर हैं जबकि श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर आ गए।

आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ तीन पायदान खिसककर चौथे स्थान पर आ गए जबकि दोहरा शतक जमाने वाले एडम वोजेस 19 पायदान चढकर 15वें स्थान पर आ गए। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शीर्ष दस में पहुंच गए हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत में सात विकेट लिये। आफ स्पिनर नाथन लियोन दो पायदान चढकर 15वें स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल