1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराया, इमाल उल हक ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराया, इमाल उल हक ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

 Reported By: IANS
 Published : Sep 16, 2018 11:00 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 11:09 pm IST

दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए हांगकांग को 37.1 ओवर में 116 रन पर ढेर कर दिया और फिर 23.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 इमाल उल हक और शोएब...- India TV Hindi
 इमाल उल हक और शोएब मलिक

दुबई: पाकिस्तान ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में रविवार को हांगकांग को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए हांगकांग को 37.1 ओवर में 116 रन पर ढेर कर दिया और फिर 23.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमाल उल हक ने 69 गेंदों की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए। उनका वनडे में यह पहला अर्धशतक है। 

इमाम के अलावा बाबर आजम ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत 33 और फखर जमान ने 27 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के के सहारे 24 रन का योगदान दिया। शोएब मलिक ने 11 गेंदों पर एक चौके की बदौलत नाबाद 11 रन बनाए। 

हांगकांग के लिए एहसान खान ने 34 रन पर दो विकेट लिया। 

इससे पहले, हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हांगकांग ने एक समय 44 रन पर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। 

लेकिन इसके बाद एजाज खान (27) और किंचित शाह (26) ने छठे विकेट के लिए 53 रन की अर्धशतकीय साझेदारी कर हांगकांग को 100 के पार पहुंचाया। एजाज ने 47 गेंदों की पारी में दो चौकों और एक छक्के जबकि किंचित ने 50 गेंदों की पारी में एक चौका लगाया। 

पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने हांकांग के छह बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। कप्तान अंशुमान रथ ने 19 और निजाकत खान ने 13 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 19 रन पर तीन विकेट, शदाब खान ने 31 रन पर दो विकेट, हसन अली ने 19 रन पर दो विकेट और फहीम अशरफ ने 10 रन पर एक विकेट झटके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल