नयी दिल्ली: क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान आमने सामने होते हैं तो ये मुक़ाबला किसी महासंग्राम से कम नहीं होता। दोनों देशों में सड़कें वीरान हो जाती हैं और गलियां सूनी। लोग सारे काम छोड़कर अपने टीवी सेट के सामने बैठ जाते हैं। दरअसल विश्व क्रिकेट की ये सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विता होती है।
एशिया कप टी-20 क्रिकेट में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टीमों एक बार फिर कमर कसेंगी। दोनों देशों खेल प्रशंसकों को इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था। इस मैच में दोनों टीमों के बीच आईसीसी विश्व टी-20 चैम्पियनशिप के पहले दौर में अगले महीने वाले मैच के रोमांच की झलक भी दिखेगी।
जब अंतिम ओवर में शाहिद के दो सिक्सवर की मदद से जीता था पाकिस्तान
बहरहाल, एक नज़र डालते हैं दोनों टीमों के मुक़ाबले के एतिहास पर। आख़िरी बार एशिया कप में जब भारत और पाकिस्तान भिड़े थे तो बाज़ी पाकिस्तान ने मार ली थी। इस मुक़ाबले में शाहिद आफ़रीदी ने मौच के अंतिम ओवर में अश्विन की बॉलिंग पर लगातार दो छक्के लगाए थे और पाकिस्तान एक विकेट से ये रोमांचक मैच जीत गया था।
एशिया कप: अब तक कांटे की टक्कर, बराबरा मैच जीते हैं दोनों टीमों ने
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 11 मैच हुए हैं और दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं जबकि एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। लेकिन अगर टी20 मैच की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। उसने चार बार पाकिस्तान को हराया है जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक ही बार जीत पाया है।
टीम इंडिया के रोहित शर्मा तो पाकिस्तान के शाहिद शाहिद आफ़रीदी पर रहेगी सबकी नज़र
इस मुक़ाबले में सबकी नज़र होगी रोहित शर्मा पर जिन्होंने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 88 रन की तूफ़ानी पारी खेली थी। ये उनका टी20 में 11वां अर्धशतक था।
शाहिद चार सिक्स लगा दे तो अनोखे रिकार्ड क्लब में हो जाएंगे शामिल
उधर पाकिस्तान के कप्तान शाहिद आफ़रीदी भी कुछ-एक रिकॉर्ड्स के क़रीब हैं। अगर वो चार छक्के और जड़ देते हैं तो 70 या इससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन जाएंगे। वैसे युवराज सिंह 65 छक्कों के साथ उनके पीछे ही खड़े हैं।
अगली स्लाइड में देखें दोनों टीमों के रोमांचक पलों का वीडियो