मीरपुर: एशिया कप फ़ाइनल में रविवार को भारत ने टॉस जीता और बांग्लादेश को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया। बारिश की वजह से मैच 15 ओवर का होगा।
भारत जहां इस प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारा है वहीं बांग्लादेश प्रतियोगिता के पहले मैच में भारत से बार गी थी लेकिन जिस तरह से वो टी20 मैच खेल रही है उससे उसका आत्मविश्वास बहुत ज़बरदस्त है। घरेलू टीम होने की वजह से भी उसे दर्शकों का पूरा समर्थन मिलेगा।
बांग्लादेश पहली बार किसी ऐसी टी20 प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंचा है जिसमें तीन या इससे अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। जबकि भारत तीसरी बार इस तरह की प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंचा है।
भारत
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमरा
बांग्लादेश
मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तामिम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मुशफिकर रहीम, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, तसकीन अहमद, अल अमीन हुसैन, नासिर हुसैन, अबु हिदेर