1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप : गोल्ड मेडल से चूके जितेंदर कुमार, फाइनल में कजाखस्तान के पहलवान से हारे

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप : गोल्ड मेडल से चूके जितेंदर कुमार, फाइनल में कजाखस्तान के पहलवान से हारे

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 08:51 pm IST

जितेंदर कुमार रविवार को 74 किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान के गत चैम्पियन दानियार कैसानोव से हार गये जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Asian Wrestling Championship: Jitender Kumar missed gold medal, lost to wrestler of Kazakhstan in fi- India TV Hindi
Asian Wrestling Championship: Jitender Kumar missed gold medal, lost to wrestler of Kazakhstan in final  Image Source : WRESTLINGTV.IN

दिल्ली। भारतीय पहलवान जितेंदर कुमार रविवार को यहां एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के 74 किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान के गत चैम्पियन दानियार कैसानोव से हार गये जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

फाइनल में पहुंचकर ओलंपिक क्वालीफायर के लिये भारतीय टीम में स्थान पक्का करने वाले जितेंदर को केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में कैसानोव से 1-3 से हार मिली। जितेंदर ने अपना क्वालीफिकेशन मुकाबला आसानी से जीत लिया।

इसके बाद उन्होंने ईरान के मुस्तफा मोहाबाली हुसेनखानी (2-2) और मंगोलिया के सुमियाबजार जांदनबड (2-1) को शिकस्त दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल