1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग 12 का ऐलान किया, ये स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग 12 का ऐलान किया, ये स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 20, 2018 01:05 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 04:07 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

विराट कोहली और रोहित...- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। 21 नवंबर को होने वाले इस टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 12 का ऐलान कर दिया है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे और स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह नहीं दी गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम के बाद नियमित कप्तान विराट कोहली टीम का मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित शर्मा उपकप्तान हैं जबकि 12 सदस्यीय सूची में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया है।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, के एल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेन्द्र चहल।

बीसीसीआई ने इस बात की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा,''हमने पहले टी-20 के लिए 12 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। #TeamIndia”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल